7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेपर फैक्ट्री में बड़ी संख्या में काम कर रहे थे मजदूर तभी लग गई भीषण आग, इसके बाद जो हुआ…

चड़ढा पेपर मिल में भीषण आग आग से 3 करोड़ के पेपर रील जलकर खाक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 19 May 2020, 10:35 AM IST

img-20200518-wa0041.jpg

रामपुर. चड्ढा पेपर मिल के गोदाम में अचानक आग लग गई । आग लगते ही इसकी सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गई। इसके साथ ही पेपर मिल के कर्मचारी भी आग पर काबू पाने के लिए फैक्ट्री कैंपस में लगे पानी के पंप की मदद से आग को बुझाने के काम में जुटे रहे। हालांकि, आग इतनी भीषण थी कि इस पर काबू पाने में घंटों लग गए। इस दौरान आग की चपेट में आ चुके गोदाम को कई जगह से जेसीबी की मदद से तोड़ा गया है। जबकि कई जेसीबी की मदद से अधजले कागज को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें: औरैया हादसे के बाद भी ट्रकों में जानवरों की तरह ठूंस-ठूंसकर ले जाए जा रहे हैं मजदूर

जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर बिलासपुर थाना क्षेत्र में रुद्रपुर बॉर्डर पर चड्ढा पेपर मिल है। इस मिल में कार्टून बनाने वाले बॉक्स का रोल तैयार होता था। जहां पर 50 फीसदी मजदूर काम कर रहे थे। अचानक से शाम को मिल के गोदाम में आग लग गई। आग से करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, शाट्स सर्किट को आग लगने की वजह बताई जा रही है। बताया जाता है कि चड्ढा पेपर मिल के गोडाउन में में भारी मात्रा में पेपर रोल रखा था। अचानक से गोडाउन में धुआं निकला और फिर थोड़ी देर में आग की लपटें आसमान छूने लगी। इस बीच लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इसी बीच किसी इसकी सूचना फायर विभाग को दे दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम न कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन के बीच पुलिस ने एक घर में मारा छापा तो चोरी की बाइक्स देखकर रह गई दंग

आग पर काबू पाने के लिए मुख्यालय समेत कई तहसीलों की फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौजूद बुलाई गई। इस दौरान कई अफसर भी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास करते दिखे। चड्ढा पेपर मिल के जनरल मैनेजर ने बताया ढाई से तीन करोड़ रुपए का पेपर रील जलकर खाक हो गया है। देशभर की कई इन्डस्ट्रीज में यहां से कार्टून बॉक्स बनाने केलिए सप्लाई की जाती है। उन्होंने बताया कि सबसे अच्छी बात ये है कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं। केवल पेपर रोल जलने का नुकसान हुआ है।